Crime News : साइबर सेल ने 7 जुआरियों को पकड़ा, जंगल में मारी रेड

महासमुंद,14 मई । साइबर सेल ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक सायबर सेल की टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम तुमाडबरी जंगल नीलगीरी पेड के नीचे में कुछ लोग रूपये पैसो से हार-जीत का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काट पत्ती जुआ खेलने रहे है। सूचना पर सायबर सेल ने घेराबंदी कर 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव के निर्देशन में अनु0अधिकारी (पु) मंजूलता बाज के नेतृत्व में थाना प्रभारी महासमुंद अशोक वैष्णव, सायबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान प्रआर मिनेश ध्रुव, चेतन सिन्हा, आर चम्पलेश ठाकुर, अभिषेक सिंह, संतोष सावंरा, देवेन्द्र साहू, धर्मेन्द्र सेन, ओमप्रकाश सिन्हा, राजेश धुर्वे, श्रीकांत मोहन्ती एवं टीम द्वारा की गई।

गिरफ्तार जुआरियो के नाम

01 मनोज कुमार रात्रे पिता स्व0 शरदा प्रसाद रात्रे उम्र 42 साल साकिन बम्हनी।

02. रामाधार चन्द्राकर पिता स्व0 राम खिलावन चन्द्राकर उम्र 59 साल साकिन खरोरा।

03. राहुल पाण्डे पिता ए0के0 पाण्डे उम्र 32 साल साकिन रमन टोला महासमुन्द।

04. छन्नु लाल साहू पिता माधव राम साहू उम्र 51 साल साकिन वार्ड न0 7 नयापारा महासमुन्द।

05. रितिक चन्द्राकर पिता जितेन्द्र चन्द्राकर उम्र 22 साल साकिन खरोरा।

06. समीर खान पिता सवास खान उम्र 19 साल साकिन नयापारा वार्ड न0 6 महासमुन्द।

07. करन रामटेके पिता स्व0 सुनील रामटेके उम्र 18 साल साकिन नयापारा वार्ड न0 7 महासमुन्द थाना व जिला महासमुन्द।