CRIME NEWS : लड़का ने छात्रा से रेपकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर मांगे 12 लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर,12 मई  CRIME NEWS : जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के एक लड़के ने छात्रा के साथ रेप किया और उसके अश्लील वीडियो बनाया। जब छात्रा ने उससे दूरी बनाई, तो लड़के ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 12 लाख रूपए की रूपये की मांग की। जिसके बाद छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली कॉलेज छात्रा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान करीब ढाई साल पहले क्लास में पढ़ने वाले 17 साल के लड़के से उसकी जान-पहचान हुआ था। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई थी। इस दौरान दोनों का प्यार शुरू हो गया।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि 2 अक्टूबर 2020 को वह छुट्‌टी मनाने के लिए अपनी बुआ के घर आई थी। उसी समय लड़का भी बिलासपुर आ गया। फिर उसे घुमाने के बहाने अपने परिचित के घर चांटीडीह स्थिति निखिलेश्वर कॉलोनी ले गया। इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती करते हुए लड़की से रेप किया। लड़के ने इसका वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

बात दें कि युवक से पीछा छुड़ाने के लिए उससे बातचीत बंद कर दी। आरोपी ने दो साल पुराना वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 12 लाख रुपए की डिमांड करने लगा। उसकी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके बाल न्यायालय में पेश किया है। आरोपी ने जब रेप किया और वीडियो बनाया, तब वह नाबालिग था। लिहाजा, उसे बाल न्यायालय भेजा गया है।