गोवर्धन पर्वत की निकाली झांकी, लगाए गए 56 भोग

रायगढ़ । तमनार के बजरमुड़ा में विश्व विख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी की भागवत कथा आयोजित की गई है। मंगलवार से प्रारंभ हुई कथा का शनिवार को पांचवा दिन रहा। इस दिन कृष्ण बाल लीला की कथा सुनाई गई। कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल समय में की गई लीलाओं का वर्णन किया। गोवर्धन पर्वत की कथा के साथ झांकी निकली गई व 56 भोग भी लगाया गया। 

कथा के दौरान जया किशोरी ने कहा कि भगवान को लेकर बराबरी मत करो, क्योंकि भगवान से रास लीला की अगर तुलना करते हो तो भगवान ने गोवर्धन पर्वत भी उठाया था। शेष नाग के उपर नाचा भी था। यहां लोग एक नाग के सामने खड़े हो सकते हैं?

वहीं आज रूकमणी विवाह, कंश वध की कथा सुनाई जाएगी। साथ ही कल सुदामा चरित्र के कथा के साथ भागवत विराम होगा। अंतिम दिवस भव्य भण्डारा का भी आयोजन होगा। आयोजन समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या भक्तजनों को शामिल होकर पुण्य के भागीदार बनने का आव्हान किया है। भागवत कथा का सीधा प्रशारण शुभ टीवी व संस्कार चैनल पर भी किया जा रहा है।