सोने के दाम में जबरदस्त उछाल, चांदी भी चमकी

मुंबई ,06 मई  मई का पहला हफ्ता सोने में इन्वेस्टमेंट करने वालों के लिए भी बेहद रुलाने वाला रहा है क्योंकि इस हफ्ते सोने के भाव में 1000 रुपए तक बढ़ोतरी देखी गई। शनिवार को भी सराफा बाजार में सोने व चांदी के भाव में अच्छा खासा उछाल देखा गया है।  आज सराफा बाजार में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 58,650 रुपए व 24 कैरे 10 ग्राम सोने के भाव 61,580 रुपए तय की गयी हैं।

सोना व चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखी गयी हैं। प्रति किलो चांदी के दर में आज 900 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी हैं। आज चांदी प्रति किलो 83,700 रुपए के भाव से बेची जाएगी जबकि कल (शुक्रवार) शाम तक चांदी 82,800 रुपए की दर से बिक्री की गई है। 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में आज 200 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी देखी गयी हैं। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल (शुक्रवार) शाम 58,450 रुपए बिका।

आज भी इसकी कीमत 58,650 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 200 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी हैं। वहीं, शुक्रवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 61,370 रुपए के भाव से खरीदा। आज भी इसकी कीमत 61,580 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में 210 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी हैं।