Janjgir News : जिले में 8 मई से 21 दिवसीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का होगा आयोजन

जांजगीर-चांपा 03 मई / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग जांजगीर चांपा द्वारा सबजूनियर एवं जूनियर आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए 21 दिवसीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिवर का आयोजन 8 मई से 28 मई 2023 तक प्रातः 5.30 से 7.30 एवं सायंकाल 5 से 7 बजे तक जिला मुख्यालय जांजगीर एवं जिले के समस्त 5 विकासखंडों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन 8 मई को प्रातः 7 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में किया जाएगा।


जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ग्रीष्म कालीन शिविर में प्रशिक्षण प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बास्केटबाल – बास्केटबाल मैदान जांजगीर में, हैण्डबाल – हैण्डबाल मैदान जांजगीर में, हॉकी – मेजर ध्यान चन्द्र हॉकी मैदान में, फुटबाल – फुटबाल मैदान जांजगीर में, कराते – हैण्डबाल मैदान के बाजू में, फैसिंग – हैण्डबाल मैदान के बाजू में, नेटबाल – नेटबाल मैदान हाईस्कूल जांजगीर में, योगा – भीमा तालाब जांजगीर में, व्हालीबाल, हैण्डबाल खो-खो – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा विकासखंड नवागढ़, खो-खो, रस्साकशी, स्कीपिंग रोप – मिनी स्टेडियम पामगढ़ में, कबड्डी, खो-खो, रग्बी फुटबाल – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तागा विकासखंड अकलतरा में, एथलैटिक्स, खो-खो कबड्डी, व्हालीवाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहरिया विकासखंड बलौदा और व्हालीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, फुटबाल – पंचायत भवन के पास अफरीद में आयोजित किया जाएगा।