सिर्फ मनी प्लांट लगाने से कुछ नहीं होता, उसके लिए सही दिशा भी बेहद महत्वपूर्ण, फिर मिलेगा भरपूर फायदा

Money Plant Ke Upay: मनी प्लांट ज्यादातर घरों की शान होता है. घर के लिए शुभ माना जाने वाला मनी प्लांट एयर प्यूरीफायर का भी बेस्ट सोर्स होता है. जिसके चलते ज्यादातर लोग घर के अंदर या बाहर मनी प्लांट जरूर लगाते हैं. मगर कई बार मनी प्लांट (Money plant) की ग्रोथ ठीक से नहीं हो पाती है. जिससे उसका फैयदा भी नहीं मिल पाता। मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है, जो भौतिक सुख-सुविधा, जिंदगी में तरक्की, यश आदि के कारक ग्रह हैं। घर में सही दिशा में मनी प्लांट होने से शुक्र ग्रह भी प्रसन्न रहते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में मनी प्लांट होने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन धान्य में वृद्धि होती है। साथ ही जितनी हरी भरी पत्तियां होती हैं, उतना ही इस पौधे का फायदा मिलता है।

मनी प्लांट को इस दिशा में लगाना शुभ

मनी प्लांट के पौधे को आग्नेय दिशा यानी घर के दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए क्योंकि इस दिशा के स्वामी गणेशजी हैं और प्रतिनिधि शुक्र ग्रह हैं। गणेशजी सभी परेशानियों और अड़चनों को दूर करते हैं और शुक्र घर में धन समृद्धि और सम्मान बढ़ाते हैं। इसलिए ध्यान रहे कि इस पौधे को हमेशा घर के अंदर आग्नेय दिशा में लगाएं, ना कि घर के बाहर इस प्लांट लगाएं। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है और सारा अमंगल भी दूर हो जाता है।

भूल कर भी मनी प्लांट को इस दिशा में ना लगाएं

मनी प्लांट को कभी भी ईशान दिशा यानी उत्तर-पूर्व की दिशा के बीच की दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा को बहुत पवित्र माना जाता है लेकिन इस दिशा के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं और मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से है। बृहस्पति और शुक्र के बीच संबंध अच्छे ना होने से घर के इस दिशा में लगाए गए मनी प्लांट से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मनी प्लांट को हमेशा खरीदकर ही घर पर लगाएं, दूसरों के यहां से लाकर लगाना सही नहीं माना जाता।

मनी प्लांट के आसपास ना हों इनके पौधे

अगर मनी प्लांट का पौधा मांगने आए तो इनकार कर दें, दूसरों को यह पौधा बिल्कुल ना दें। मान्यता है कि ऐसा करने से शुक्र देव नाराज हो जाते हैं और शुक्र देव के नाराज होने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही ध्यान रखें कि मनी प्लांट के पास शुक्र के शत्रु ग्रहों जैसे सूर्य, मंगल या चंद्रमा का पौधा नहीं होना चाहिए, ऐसा करने से मनी प्लांट का फायदा नहीं उठा पाएंगे।

..