KORBA : जयसिंह अग्रवाल ने दर्री ब्लॉक के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक कबीर भवन साडा कालोनी जमनीपाली में ली

कोरबा,01 मई । जिला कांग्रेस कार्यालय में इन दिनों बैठकों का दौर चल रहा है। यहॉ प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय  स्तर तक के नेता आकर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज कर रहे हैं। कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी कार्यकर्ताओं को बीच-बीच में बैठक लेकर अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जाकर उनकी सुन रहे हैं। इसी कड़ी में जयसिंह अग्रवाल ने दर्री ब्लॉक के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक कबीर भवन साडा कालोनी जमनीपाली में ली और संगठन को और मजबूत करने का आव्हान किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कोरबा से हमें चौथी बार भी चुनाव जीतना है, इसके लिए जनता का विश्वास बरकरार रखने के लिए हमारी तैयारी जारी रहना चाहिए। उन्होने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी रिचार्ज किया और कहा कि बूथ स्तर जब मजबूत होगा तो संगठन अपने आप मजबूत हो जाएगा। हमारे बूथ कार्यकर्ता ही हमारी जीत के मजबूत खम्भे हैं और कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनाव जीता जा सकता है।

उन्होने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही संगठन की नींव को मजबूती देते हैं। उन्होने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है, क्योंकि कांग्रेस सरकार की योजनाओं से गांव से लेकर शहर खुशहाल हो गया है उन्होने बूथ कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि शासकीय योजनाओं से कोई वंचित ना रहे और शासकीय योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहें। उन्होने कहा कि कांग्रेस में सभी कार्यकर्ता एक सिपाही हैं और सामूहिक प्रयास से ही हम कोई भी जंग जीत सकते हैं। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जोन, वार्ड व बुथ कमेटी बनाने में आपने बड़ी मेहनत की है फिर भी एक बार और समीक्षा कर लें और जहॉ कोई कमी दिख रही हो उसे दुरूस्त कर लें। इस मौके पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दर्री क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दर्री क्षेत्र के मुख्यमार्ग का नवनिर्माण जोरो से प्रगति पर है दर्री में नवीन तहसील कार्यालय बनकर तैयार है।

गोपालपुर व एनटीपीसी हाई स्कूल को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल बनाया गया, गोपालपुर में सिविल सेक्टर का सेंट्रल स्कूल, चोरभट्ठी में सामान्य वर्ग का आईटीआई दर्री लेबर कालोनी का पुनःस्थापना, मुख्यमार्ग से गांवो को जोड़ने वाले सड़क व स्ट्रीट लाईट की स्थापना सहित क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा एवं चिकित्सा का कार्य मेरी प्राथमिकता रहा है। दर्री में हमर क्लिनिक का निर्माण चल रहा है। दर्री में हाई स्कूल के मांग को पूरा किया गया। इस प्रकार ऐसे अनेक महत्वपूर्ण, मूलभूत सुविधाओं के कार्य हुए हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से ही जिले में कांग्रेस मजबूत है और इसे बरकरार रखना जरूरी है। उन्होने कहा कि हमारे शहर विधायक जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं और आप को भी अपनी सक्रियता बनाये रखनी होगी। ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठन के लिए रीढ़ की हड्डी हैं और यह जितनी मजबूत होगी संगठन भी उतना ही मजबूत होगा। हमारे सभी कार्यकर्ता समान हैं और संगठन में सबकी बराबर भागीदारी से ही हम चुनाव जीत सकते हैं।


बैठक में प्रमुख रूप से महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में इनका अलावा दर्री ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश पंकज, कार्यकारी अध्यक्ष सत्येन्द्र वासन, अर्चना उपाध्याय, धुरपाल सिंह कंवर, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, सुनील पटेल, अरूण वर्मा, मस्तुल कंवर, रोपा तिर्की, मनीराम साहू, आशीष अग्रवाल, पुरान दास, रेखा त्रिपाठी, सुनीता तिग्गा, प्रदीप पुरायणे, रामायण दास, वीरसाय धनुवार, रमेश नवरंग, रामइकबाल, सर्वजीत सिंह, आर. के. पटेल, सरस्वती कंवर, रतन यादव, संजय अग्रवाल, अंतराम प्रजापति, बी. लकरा, डॉ. एल. पी. साहू, डॉ. आर. बी. नेताम, बी.सी. नामदेव, सुरेश प्रगति, महेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, शौखी पटेल, बिसाहू दास, डॉ. डी. आर. नेताम, अशोक कंवर, कंचन लाल, सुरेन्द्र कंवर, डेनिस बांधे, सुदीप चक्रवर्ती, अथनस टोप्पो, इशरत परवीन, संतोष भारिया, जगदीश राठौर, रोशन जायसवाल, साधराम नवरंग, आनंद कश्यप, कुन्ती गोप, पुरूषोत्तम कयादव, आनंद यादव, दिलीप कुमार, मनोज सिंह, महेन्द्र मुण्डा, देवीदयाल तिवारी, कुशल साहू, संतीष वर्मा, महेश साह, अंकित दास, विकास यादव, सुरज पटेल, अमरीका मार्टिन, शशी साहू, सीमा कुर्रे, त्रिलोक सिंह, सत्येन्द्र सिंह सहित सैकड़ों बुथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।