जेईई एडवांस परीक्षा क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों को CM ने दी बधाई

कांकेर ,01 मई । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने कांकेर प्रवास के दौरान जेईई एडवांस परीक्षा के लिए क्वालीफाई करने वाले जिले के 71 विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले के 71 विद्यार्थी जेईई एडवांश के लिए क्वालीफाई हुए हैं। क्वालीफाई बच्चों में 64 बच्चे आदिवासी हैं। क्वालीफाई हुए विद्यार्थियों में 39 बालक एवं 32 बालिकाएं शामिल हैं, जो जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कांकेर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की ओर से हेलीपेड में स्वागत किया गया। संसदीय सचिव व विधायक शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनूप नाग, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सावित्री मनोज मंडावी, जिला पंचायत हेमंत धु्रव, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, कांकेर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष सरोज ठाकुर, गौसेवा आयोग के सदस्य नरेन्द्र यादव, पर्यटन मंडल के सदस्य नरेश ठाकुर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर के अध्यक्ष व पूर्व विधायक शंकर धु्रवा, नगरपालिका परिषद कांकेर के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक बालाजी राव, कलेक्टर कांकेर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया।