अपर कलेक्टर लवीना को स्थानान्तरण होने पर दी गई विदाई

जशपुरगन ,01 मई । अपर कलेक्टर लवीना पांडेय जशपुर का राज्य शासन की ओर से आयुक्त, नगर पालिका निगम चिरमिरी स्थानान्तरण होने पर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विदाई दी गई। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि श्रीमती लवीना पाण्डेय को दी गई सभी जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन किया। अपर कलेक्टर के साथ-साथ सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, परियोजना प्रशासक, एकीकृत आदिवासी विकास, जशपुर परियोजना अधिकारी, पहाड़ी कोरवा व बिरहोर विकास अभिकरण के कार्यो का भी सही ढंग से निर्वहन किया। कलेक्टर ने आगामी जिम्मेदारी के निर्वहन की भी शुभकामनाएं दी।

विदाई के मौके पर अपर कलेक्टर आई.एल. ठाकुर, एसडीएम श्यामा पटेल, डिप्टी कलेक्टर पी.व्ही. खेस्स ने अपने साथ किए काम को साझा किया गया। इसी तरह सहायक संचालक गोपेश मनहर, आदिवासी विकास के पी. पाठक, जिला रोजगार अधिकारी दुर्गेश्वरी सिंह, सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुरभी जैन व ई-डिस्ट्रिक मैनेजर निलांकर बासु ने भी अनुभव साझा किया व उज्जवल भविष्य की कामना की।

अपर कलेक्टर लवीना पांडेय ने कहा कि जशपुर का सारा स्टाफ  सहयोगी है, सभी के सहयोग और कलेक्टर के मार्गदर्शन में जशपुर में काम करने में कभी कठिनाई नहीं हुई, जिससे अपने सभी दायित्वों को आसानी से निर्वहन कर सकी। उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया। इस मौके पर राजस्व विभाग, भू-अभिलेख, आदिवासी विकास, जनसंपर्क विभाग, कोषालय, राजीग गांधी शिक्षा मिशन के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।