PM मोदी का ऐतिहासिक फैसला : अब सभी राज्य मनाएंगे एक-दूसरे का स्थापना दिवस

नई दिल्ली ,01 मई  एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके अनुसार अब देश के सभी राज्य एक एक-दूसरे का स्थापना दिवस मनाएंगे। सभी राज्य अब न केवल अपना स्थापना दिवस मनाएंगे बल्कि अन्य राज्यों का स्थापना दिवस भी मनाएंगे। सरकार ने यह निर्णय लिया है। इसके तहत अब से देश में सभी राजभवनों में सभी राज्यों के स्थापना दिवस मनाए जाएंगे।

सोमवार को सभी राज्यों में मनाया जाएगा महाराष्ट्र-गुजरात का स्थापना दिवस

जानकारी के मुताबिक, इस निर्णय के तहत एक मई को महाराष्ट्र और गुजरात का स्थापना दिवस देश भर के राजभवनों में मनाया जाएगा। बीस राज्यों और सभी आठ केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने राजभवन (गवर्नर हाउस) और राज निवास (लेफ्टिनेंट गवर्नर निवास) में गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस मनाए जाने की पुष्टि की है। इनमें 30 राजभवन शामिल हैं। अन्य राज्यों के साथ स्थापना दिवस मनाने के लिए राजभवनों में गुजरात और महाराष्ट्र के निवासियों को आमंत्रित किया गया है। इसके तहत सोमवार को लगभग सभी स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

सरदार पटेल की 140वीं जयंती पर पीएम ने की थी ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की घोषणा
सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती पर 31 अक्टूबर, 2015 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहल ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की घोषणा की गई थी। इसके पहल का उद्देश्य विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की संस्कृति, परंपराओं और प्रथाओं के ज्ञान से उनके बीच समझ और जुड़ाव बढ़ाते हुए भारत की एकता और अखंडता भी मजबूत होगी।