CG BREAKING : दुष्कर्म के आरोप में TI गिरफ्तार, थाना प्रभारी पद पर रहते युवती से किया था अनाचार

दुर्ग, 28 अप्रैल।  जिले में महिला से रेप के आरोप में निरीक्षक राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। निरीक्षक पर आरोप है कि, उसने अमलेश्वर थाना में बतौर प्रभारी रहते हुए महिला से दुष्कर्म किया था।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी निरीक्षक को गुरुवार की शाम हिरासत में लिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी राजेन्द्र यादव के खिलाफ दुर्ग कोतवाली पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज किया जिसके बाद केस अमलेश्वर थाने को भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि, पीड़िता महिला ने दुर्ग आईजी से भी इसकी शिकायत की थी। इस शिकायत में पीड़िता ने निरीक्षक राजेन्द्र यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आईजी ने दुर्ग सीएसपी को जांच के निर्देश दिए थे। जिसके बाद धारा 376 के तहत अपराध कायम कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।