दक्षिण अफ्रीका में बंदूकधारियों ने परिवार के 10 लोगों की हत्या की

केप टाउन ।  दक्षिण अफ्रीका के तटीय क्वाजुलु-नटाल प्रांत में एक परिवार के 10 लोगों की सामूहिक गोलीबारी में हत्या के मामले में एक संदिग्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। कुछ बंदूकधारियों ने शुक्रवार सुबह प्रांत के पीटरमैरिट्जबर्ग के इम्बाली टाउनशिप में एक घर में घुसकर परिवार की सात महिलाओं और तीन पुरुषों की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरु की, जिसके परिणामस्वरूप गिरफ्तारी हुई।

पुलिस ने कहा- घटना स्थल से दो किलोमीटर से भी कम दूरी पर, फिर से गोलीबारी शुरू हो गई जहां पुलिस ने चार लोगों का सामना किया। पुलिस ने चार संदिग्धों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार हो गया, जबकि एक आरोपी को गोली मार दी गई।

पुलिस के मुताबिक, मारे गए 10 लोगों में एक 13 साल का लड़का भी है। क्वाजुलु-नेटल प्रीमियर नोमुसा दूबे-एनक्यूब ने शुक्रवार को घटना के बारे में आक्रोश व्यक्त किया और तेजी से कार्रवाई करने और संदिग्धों को गिरफ्तार करने का आह्वान किया। दुबे-एनक्यूब ने कहा कि क्वाजुलु-नटाल प्रांत अपराध के खिलाफ लड़ाई में कम से कम 10 मिलियन रैंड (लगभग 552,000 अमेरिकी डॉलर) का योगदान देगा, वह कई हत्याओं और लिंग आधारित हिंसा सहित हिंसक अपराधों के बाद अपराध के खिलाफ गहन सामुदायिक लामबंदी अभियान शुरू करेंगे।