छत्तीसगढ़ में गिरेगा पारा, बारिश के आसार

रायपुर । छत्तीसगढ़ में अब झुलसाने वाली गर्मी शुरू हुई है। उत्तर पश्चिम से आने वाली गर्म व शुष्क हवाओं के चलते लोग हलाकान होने लगे हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को इस भारी गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलने के आसार है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से अब नम हवाओं का आना शुरू हुआ है, इसके प्रभाव से ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं।

इसके साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।



बुधवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और तेज धूप व झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि शाम को बादल भी छाए, लेकिन इससे उमस में बढ़ोतरी रही।

मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

बढ़ती गर्मी के चलते इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों व आइसक्रीम की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष जबरदस्त कारोबार की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में अब बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं का आना शुरू हो गया है। इसके कारण प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में गुरुवार को हल्की वर्षा के आसार हैं। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।