अंतागढ़ में ‘‘पुना वेश (नवा अंजोर)’’ सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् निःशुल्क पुस्तकालय/अध्ययन कक्ष एवं नवनिर्मित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंतागढ़ कक्ष का शुभारंभ किया गया


उत्तर बस्तर कांकेर, 18 अप्रैल । दिनांक 17.04.2023 को अनुप नाग जी विधायक विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़ द्वारा सुन्दरराज पी.(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, बालाजी राव (भा.पु.से.) उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, शलभ कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर,श्रीमति रत्ना सिंह (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर की उपस्थिति में नक्सल प्रभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र अंतागढ़ में ‘‘पूना वेश (नवा अंजोर)’’ सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् निःशुल्क पुस्तकालय/अध्ययन कक्ष एवं नवनिर्मित अंतागढ़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन का लोकार्पण किया गया।

शुभारंभ कार्यक्रम में आसपास क्षेत्र के महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, युवक-युवतियां,स्कूली बच्चे सम्मिलित हुये। अतिथियों द्वारा संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र के प्रतियोगी परीक्षा तैयारी करने वाले छात्रों को संबोधित कर उनका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया गया। अंतागढ़ में निःशुल्क पुस्तकालय एवं अध्ययन कक्ष प्रारंभ होने से अंतागढ़ व आसपास क्षेत्र के स्कूली बच्चों, युवक-युवतियों एवं कम आय वर्ग के परिवारों को राहत/फायदा मिलेगा उक्त पुस्तकालय में अध्ययन की 24 घण्टे सुविधा रहेगी। कार्यक्रम के दौरान श्री अनुप नाग जी विधायक विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़,श्री सुन्दरराज पी.(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर,श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, श्री शलभ कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा क्षेत्र के छोटे बच्चों को स्कूली सामग्री, जरुरतमंद युवाओं को खेल सामग्री, बुजुर्ग महिला-पुरुषों को भी उनके उपयोग का सामान वितरण किया गया। इसके पूर्व दिनांक 18.06.2022 को ग्राम ताड़ोकी, दिनांक 20.08.2022 को कोयलीबेड़ा,दिनांक 24.02.2023 को ग्राम कर्रेगांव/मण्डागांव थाना सिकसोड़ में ‘‘पूना वेश (नवा अंजोर)’’ के तहत् निःशुल्क पुस्तकालय एवं अध्ययन कक्ष प्रारंभ किया गया है, जिसका लाभ अंदरुनी क्षेत्र के युवक-युवतियों एवं बच्चों को मिल रहा है। इस दौरान श्री जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) कमांडेंट 16वीं वाहिंनी नारायणपुर, श्री नवल सिंह कमांडेट बीएसएफ, श्री धीरेन्द्र पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर, श्री खोमन लाल सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़, श्री अमर सिदार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंतागढ़, श्री प्रशांत पैकरा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर, श्री बी.एस. उइके ए.डी.एम. अंतागढ़, श्री राधेलाल नाग नगर पंचायत अध्यक्ष अंतागढ़ व अन्य महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधि, काफी संख्या में ग्रामीण, स्कूली बच्चे एवं पुलिस के अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।