बिरनपुर हिंसा : पिता-पुत्र की हत्या मामले में 8 गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

रायपुर। बेमेतरा बिरनपुर में पिता-पुत्र की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रकरण में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ 302 के अलावा अलग से धारा 147, 148, 149, 153 जोड़ी गई है। 

बता दें कि 10 अप्रैल को बिरनपुर में हुई हिंसा के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने बंद का आह्वान किया था। बिरनपुर गांव में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी घुस आये थे। बिरनपुर शक्तिघाट निवासी रहीम उर्फ मन्नू और पुत्र ईदुल बकरी चराने निकले थे। इस दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी।

घटना के 7 दिन तक पुलिस ने जांच वीडियो फुटेज, मोबाइल सीडीआर तकनीकी विश्लेषण किया। इसके बाद आठ आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया गई। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।