Karnataka Election 2023: कोलार में राहुल गांधी की रैली आज, यहीं की थी मोदी सरनेम पर टिप्पणी

नईदिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चुनावी राज्य कर्नाटक के कोलार में रैली को संबोधित करेंगे। यह वही स्थान है, जहां उन्होंने मोदी सरनेम पर टिप्पणी की थी, जिसके लिए उन्हें आपराधिक मानहानि का दोषी ठहराया गया और संसद सदस्यता निरस्त कर दी गई है।

बताया गया है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान को और तेज करने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल आज सुबह बेंगलुरु पहुंचेंगे। उसके बाद वह कोलार जाएंगे और वहां कांग्रेस की जय भारत रैली को संबोधित करेंगे। शाम को वह बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस के दफ्तर के पास नवनिर्मित इंदिरा गांधी भवन कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे।