पुलिस ने बेमेतरा में हत्या मामले में 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बेमेतरा । बेमेतरा में शनिवार की दो समुदायों के खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गयी, वहीं कई लोग घायल हो गये। घटना पर बेमेतरा पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले में 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल बेमेतरा के बीरनपुर में दो समुदायों में विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस घटना में 22 वर्षीय युवक भुनेश्वर साहू की मौत हो गयी। पुलिस ने हत्या के इस मामले में साजा थाने में दर्ज प्रकरण के आधार पर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान  निजामुद्दीन, रशीद खान, मुख्तार, अकबर खान, अब्दुल खान, नवाब खान, अयूब खान, शफीक, बशीर खान, जलील खान और जनाब खान के रूप में की है।  

बेमेतरा जिले के एक गांव में शनिवार सुबह दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए  प्रशासन ने इलाके में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी है।

इस मामले में जानकारी देते हुए बेमेतरा कलेक्टर पीएस एल्मा ने बताया था कि बीरनपुर गांव में बच्चों के बीच कथित तौर पर लड़ाई के बाद हिंसा भड़की।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ बच्चों ने एक छोटे से मुद्दे पर लड़ाई की और गांव के दो समुदायों के सदस्य विवाद को सुलझाने के लिए गांव के चौराहे पर एकत्र हुए। हालांकि, मामला बढ़ गया और एक झड़प हुई, जिसके दौरान एक ईश्वर साहू (23) गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई थी।

वहीं बेमेतरा की पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने कहा था कि घटना की जानकारी मिलते ही एक पुलिस दल को मौके पर भेजा गया था लेकिन भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और उन पर पथराव किया, जिसमें से तीन घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि सब-इंस्पेक्टर बीआर ठाकुर को गंभीर चोटें आई हैं, उन्होंने कहा कि घायल पुलिसकर्मियों को एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।


अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने पुआल के ढेर और कुछ वाहनों में भी आग लगा दी।

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस बल को बाद में मौके पर भेजा गया और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।

एसपी ने कहा कि हिंसा के सिलसिले में अब तक नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है और प्रशासन ने इलाके में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी है।

हालांकि गांव में थोड़े तनाव है बीच स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक पुलिस की तैनाती जारी रहेगी। स्थिति पर नजर रखने के लिए कलेक्टर, एसपी और पुलिस महानिरीक्षक (दुर्ग रेंज) आनंद छाबड़ा गांव में थे।