कुत्ते की वजह से गर्लफ्रेंड की मां को मारी गोली, बॉयफ्रेंड की तलाश में जुटी पुलिस…

दिल्ली। एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की मां को गोली मार दी। इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान हो गया। यह मामला किसी और वजह से नहीं बल्कि एक कुत्ते की वजह से हुआ है। बताया जा रहा है कि एक प्रेमी ने कुत्ते की वजह से प्रेमिका की मां को गोली मार दी है। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है।

हालांकि महिला अभी खतरे से बाहर है। पूरी घटना मध्य दिल्ली के देश बंधु इलाके की है। ख़बरों के मुताबिक, लड़का और लड़की लिव इन रिलेशन शिप में थे। हालांकि इस घटना की पूरी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। पूरी वृस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।