'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के सर्टिफिकेशन विवाद की खबरें निराधार, सलमान खान फिल्म्स का आया बड़ा बयान - vedantsamachar.in

‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के सर्टिफिकेशन विवाद की खबरें निराधार, सलमान खान फिल्म्स का आया बड़ा बयान

मुंबई। सलमान खान फिल्म्स ने ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर हाल ही में सामने आई अटकलों को खारिज कर दिया है। प्रोडक्शन हाउस ने साफ किया है कि फिल्म को लेकर CBFC सर्टिफिकेशन में किसी तरह की दिक्कत आने की खबरें गलत हैं। बैनर ने बताया कि फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेशन के लिए CBFC के पास भेजा ही नहीं गया है, इसलिए इस तरह की खबरों का कोई आधार नहीं है। साथ ही, उन्होंने मीडिया और लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि वाली जानकारी शेयर न करें। फिल्म से जुड़ी सभी आधिकारिक घोषणाएं सिर्फ सलमान खान फिल्म्स के ऑफिशियल कम्युनिकेशन चैनलों के जरिए ही की जाएंगी।