IPL 2023 : MS Dhoni के दो छक्के ने बना दिए दो नए रिकॉर्ड, ऋतुराज के सिक्स से कार क्षतिग्रस्त…

MS Dhoni : आईपीएल का 16वां सीजन शुरु हो गया है जहां इसका छठवा मैच कल सोमवार को चेन्नई और लखनऊ के बीच खेला गया। इस मैच में सीएसके ने मैच तो जीत ही लिया साथ ही धोनी ने एक साथ कई रिकॉर्ड बना दिए।

धोनी ने दो गेंदों में दो छक्के जड़े और इसी के साथ वे इसी के साथ आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी के क्लब में शामिल हो गए। वहीँ धोनी ने जैसे ही एक छक्का जड़ा वो आईपीएल के इस सीजन का 100 वां छक्का बन गया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर फेंक रहे मार्क वुड की बॉल पर लगातार दो छक्के जड़े। वे IPL मैच के आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज हैं।

धोनी के बैटिंग पर आते ही स्टेडियम उनके नारों से गूंज उठा। दर्शकों ने अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर धोनी की बैटिंग का आनंद लिया। शिवम दुबे ने 102 मीटर का छक्का मारा जिससे बॉल स्टेडियम में खड़ी कार में लग गई और कार में निशान पड़ गया।

इस मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए हुए चेन्नई ने 20 ओवरों में 217/7 का स्कोर बनाया। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 205 रन ही बना सकी। चेन्नई की टीम अपने होम ग्राउंड में कई सालों के बाद खेलने उतरी और फैंस को जीत का तोहफा दिया।