कांग्रेस नेताओं को चाक़ू मारने वाला सोनू गिरफ्तार…

रायपुर । कांग्रेस नेताओं को चाकू मरने वाले आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्ञात हो कि रविवार रात बजरंग होटल कारोबारी और कांग्रेस नेता पर चाकू से हमला हुआ था। यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा और प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस आस मोहम्मद को चाकू मारकर आरोपी फरार हो गए थे।

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसमें से एक आरोपी सोनू सेन को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर है। आरोपी सोनू सेन वारदात को अंजाम देने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार स्टोरी अपडेट कर रहा था।

बता दें कि तहसील कार्यालय के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर हो रहे विवाद को रोकने के लिए यूथ कांग्रेसी पहुंचे थे। इस दौरान आरोपियों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी की घटना के बाद यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और अपेक्स बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा समेत यूथ कांग्रेसियों ने मौदहापारा थाने का घेराव किया था।