महावीर जयंती के पावन पर्व पर जैन समाज के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

कोरबा,03 अप्रैल। प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं कोरबा विधायक ने महावीर जयंती के पावन पर्व पर जैन समाज के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर जी जैन धर्म के धार्मिक गुरु थे। भगवान महावीर जी ने लोगों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान महावीर जयंती के पावन पर्व पर भगवान महावीर जी से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति, आदर्श, स्वास्थ्य तथा दीर्घायु होने की कामना किया है। श्री अग्रवाल ने अहिंसा परमों धर्म का संदेश देने वाले भगवान महावीर के जन्मदिवस पर कोरबा वासियों को अपनी शुभकामनाएं दी है।