CG BREAKING : भाषण के दौरान गिरा कांग्रेस का मंच, ये बड़े नेता थे मौजूद…

बिलासपुर । जिले में कांग्रेस के मशाल शांति मार्च कार्यक्रम में बड़ा हादसा हो गया। भाषण के दौरान मंच गिर गया। इस समय मंच पर कई बड़े नेता मौजूद थे। जिन्हें मामूली चोट आई है।

जानकारी के मुताबिक, मंच पर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, डॉ चंदन यादव, शैलेश पांडे और आशीष सिंह समेत आधा दर्जन कांग्रेस नेताओं को मामूली चोटें आई है। मशाल मार्च की रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकार को भी चोट पहुंची है।

बताया जा है कि मंच में क्षमता से ज्यादा कांग्रेसी नेता मौजूद थे। इस वजह से यह हादसा हो गया। हालांकि इस अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बता दें कि कांग्रेस राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के विरोध में देशभर में मशाल रैली कर रही है। छत्तीसगढ़ में रैली निकाली जा रही है। लेकिन प्रदेश में इस रैली के दौरान जगदलपुर में बड़ा हादसा हो गया। मशाल की चपेट में आने से कई कार्यकर्ता आग में झुलस गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं कुछ गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया। घायल कार्यकर्ताओं को डीकेएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन कार्यकर्ताओं को देखने शनिवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पहुंचीं थी। उनके साथ प्रदेश मरकाम समेत कई नेता थे। वहीं बिलासपुर में मंच की गिरने की खबर आई है। लेकिन यहां जगदलपुर जैसी किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।