महिला एव बाल कल्याण संगठन की जिला अध्यक्ष बनी रेखा राना

हाथरस,2 अप्रैल । महिला एव बाल कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद चौधरी के द्वारा प्रमुख समाजसेवी महिला रेखा राना को महिला एव बाल कल्याण संगठन की जिला अध्यक्ष हाथरस नियुक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के सादाबाद के गांव बेरवा निवासी प्रमुख समाजसेवी महिला सदेंव समाज सेवा के कार्यों में आगे रहने वाली रेखा राना को नियुक्ति पत्र देकर जिला अध्यक्ष हाथरस नियुक्त किया है।

इस मौके पर गांव की महिलाओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रेखा राना का फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। महिला एव बाल कल्याण संगठन की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा की में संगठन को हर कीमत पर मजबूती प्रदान करूगी साथ ही महिलाओं को हर स्थिति में चौबीस घंटे हर सभव मदद के लिए चौबीस घंटे तैयार रहूंगी।

आज के समय में सबके सामने बड़ी समस्या रोजगार की है में हर संभव महिलाओ को रोजगार दिलाने की कोशिश करूगी। इस मौके पर मुख्य रूप से श्री मती मनोज, गुलाबश्री, विजय राना, निशा राना, सपना शर्मा, मीना दिवाकर, मेघा ठाकुर, दिनेश चौहान, राजू ठाकुर, संतोष कुमार आदि लोग उपस्थित थे