CG Weather Update : बिलासपुर रहा सबसे गर्म…..

रायपुर, 28 मार्च। । आसमान साफ होने लगा है। सूर्य “का ताप अब बढ़ेगा। सोमवार को भले ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। फिर भी गर्मी व उसम ने लोगों को हलकान किया। दिन के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। पारा 35 डिग्री सेल्सियस स गिरकर 34.4 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से यह स्थिति बदलेगी। अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका / हवा की अनियमित गति मध्य छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक विदर्भ, तेलंगाना और अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरी द्रोणिका बिहार से उत्तर ओडिशा तक झारखंड होते हुए 10.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में मंगलवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

प्रदेश मे अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। सोमवार को भी दिनभर वातावरण में गर्मी का अहसास हुआ। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक लोग उमस से परेशान हुए। स्वास्थ्य पर भी इसका असर हुआ। अभी लेकिन, इसके अगले दिन यानी 30 मार्च और एक अप्रैल को मौसम फिर से बिगड़ सकता है।

गरज- चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। वैसे आसमान में बादल पूरी तरह अभी हटेंगें नहीं। चक्रवात के असर से आना-जाना लगा रहेगा। इसका असर हुआ। अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। अचानक वर्षा के थमते ही गर्मी पड़ने से सिर दर्द, सुस्ती, उल्टी, दस्त एवं चक्कर आने जैसे समस्या से लोग जूझते रहे।

सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 34.80 डिग्री बिलासपुर में और न्यूनतम तापमान 15 कवर्धा में दर्ज किया गया। प्रदेश में कल 29 मार्च को अधिकांश स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।