दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट (बड़े मंदिर) की आम सभा 2 अप्रैल को

रायपुर। दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट (बड़ा मंदिर) मालवीय रोड मे सोमवार को कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विषयो पर चर्चा हुई।


ट्रस्ट कार्यकारिणी के अध्यक्ष एवं पदेन ट्रस्टी संजय जैन (नायक) और सचिव राजेश रज्जन जैन ने बताया की आज की बैठक वर्त्तमान ट्रस्टी गणों के कार्यकाल समाप्त होने के कारण ट्रस्ट चुनाव की प्रक्रिया को लेकर एक आम सभा 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे सें 12 बजे तक दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड विद्यासागर हाल मे करवाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों को बैठक में उपस्थित होने आग्रह किया है।

कार्यकारिणी बैठक मे उपाध्यक्ष श्रेयश जैन(बालू) उपाध्यक्ष विजय जैन कोषाध्यक्ष लोकेश जैन सह सचिव नीरज जैन सहसचिव हर्षिल जैन कार्यकारिणी सदस्य राजीव जैन (कोटा) प्रणीत जैन सुजीत जैन राजीव जैन (गणेशराम नगर) उपस्थित थे।