Hindu Nav Varsh: 30 सालों बाद हिंदू नववर्ष पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों को खूब मिलेगा धन-वैभव

Hindu Nav Varsh: इस साल हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। इस बार नए साल के राजा बुध और मंत्री शुक्र रहेंगे। वहीं 30 साल बाद हिंदू नववर्ष की शुरुआत पर बेहद शुभ और दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, जो कि कुछ राशि वालों की किस्मत बदल देगा।

इन जातकों को नया साल जमकर लाभ देने वाला है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नई खुशियों का आगमन होगा। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन पर इस समय अवधि में अशुभ असर भी पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौनसी हैं, जिन्हें नव वर्ष लाभ पहुंचाने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए हिंदू नववर्ष बेहद ही खास रहने वाला है। नौकरी में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा पद मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए ये नववर्ष काफी लाभ देने वाला है। अगर आप अपना बिजनेस या कारोबार करते हैं, तो इस अवधि में मोटा मुनाफा हो सकता है। विवाह होने के प्रबल योग बन रहे हैं। सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए भी हिंदू नव वर्ष हर लिहाज से शुभ रहेगा। मान-सम्मान और पैसा मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से कोई नई प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं।

ये राशि वाले रहें सावधान

इन तीन राशियों के अलावा कुंभ, मीन, कर्क, धनु, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों के लिए ये साल अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती-ढैय्या चल रही है। जो कष्टदायक है।