CG Vidhansabha 2023 : मंत्री अनिला भेड़िया ने कर दी ननकी राम कंवर की बोलती बंद, जवाब सुनकर चुपचाप बैठ गए अपनी सीट पर

रायपुर,20 मार्च । छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। विपक्ष में बैठी भाजपा आज सत्ता पक्ष को घेरने के इरादे से सदन में पहुंची है। सदन की कार्यवाही की शुरुआत में भाजपा विधायक ननकी राम कंवर ने आंगनबाड़ी के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष से सवाल किया।

  1. (*क्र. 512 ) श्री ननकी राम कंवर : क्या महिला एवं बाल विकास मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि :-
    (क) कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा के ग्राम रजगामार के आश्रित ग्राम ओमपुर में कितने आंगनबाड़ी केंद्र
    हैं? (ख) क्या वर्ष 2022 – 23 में रजगामार के आश्रित ग्राम ओमपुर में 2 आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का प्रस्ताव प्राप्त
    हुआ है? यदि हाँ तो क्या वहां केंद्र खोलने के लिए विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया? यदि नहीं तो कब तक
    जारी किया जावेगा?
    महिला एवं बाल विकास मंत्री ( श्रीमती अनिला भेडिया ) : (क) कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा के ग्राम
    रजगामार के आश्रित ग्राम ओमपुर में आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत नहीं है। (ख) जी हां। प्राप्त प्रस्ताव अनुसार ग्राम
    ओमपुर में दो आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। प्रस्ताव अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र प्रारंभ करने की
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है।

वहीं, कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए नजर आए। उन्होंने गुणवत्ताहीन बिज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कृषि मंत्री चौबे से पूछा कि चंद्रपुर विधानसभा में 2020-21 से 15 फरवरी 2023 तक सहकारी केंद्रों को किन किन एजेंसियों द्वारा किन किन फसलों के बीज की सप्लाई की गई है। सप्लाई बीजों के गुणवत्ताहीन होने की शिकायतें कहां कहां मिली है?

इस प्रश्न का जवाब सदन के पटल पर रखते हुए मंत्री चौबे ने बताया कि मालखरोदा और डबरा की प्राथमिक सहकारी केंद्रों में बीज निगम से धान अरहर, मूंग और रबी फसलों के लिए गेंहू, चना और सरसों के बीज की सप्लाई की गई है। बीजों के गुणवत्ताहीन मिलने की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।