KORBA:काेराेना से महिला की माैत,काेविड प्राेटाेकाॅल के साथ शव कब्रिस्तान में किया दफन

कोरबा,20 मार्च(वेदांत समाचार)। बिलासपुर के एक हाॅस्पिटल में 45 वर्षीय महिला की माैत हाे गई। उसका पार्थिव शरीर परिजन काेरबा लाए और काेविड प्राेटाेकाॅल के साथ उसकाे सुपुर्दे-खाक किया गया। दरअसल महिला का मायका पुरानी बस्ती काेरबा में है। महिला के काेविड पाॅजिटिव हाेने की पुष्टि बिलासपुर के हाॅस्पिटल प्रबंधन ने भी की है समाज के एक प्रमुख व्यक्ति ने बताया कि महिला की तबियत 3 दिन पहले बिलासपुर स्थित ससुराल में खराब हुई। उसे बिलासपुर के यूनिटी हाॅस्पिटल ईदगाह चाैक भर्ती कराया गया। उसका ऑक्सीजन लेवल कम था और प्लस रेट भी कम थी। उसका वहां परीक्षण किया गया, तब पता चला कि उसे निमाेनिया है। यह पता चलने पर शनिवार काे उसका काेविड टेस्ट भी किया गया, जाे पाॅजिटिव आया। महिला की स्थिति नाजुक थी, साे उसे वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और सुबह उसने दम ताेड़ दिया।

इसके बाद परिजन उसका शव लेकर काेरबा आ गए। स्वजातीय बंधुअाें की सलाह पर जाे भी मृतका या मृतका के परिजनाें के संपर्क में आया था, उन्हें सतर्कता बरतते हुए घर में ही क्वारेंटाइन किया गया है। इस संबंध में जब हमने यूनिटी हाॅस्पिटल से संपर्क किया, तब वहां के डाॅ. अंकित ने पुष्टि कि है कि हां मृतका का काेविड टेस्ट एक अधिकृत लैब से कराया था, जाे पाॅजिटिव आया।

इसकी सूचना हमने यहां काेविड नाेडल अधिकारी डाॅ. वैष्णव काे भी रविवार शाम काे दे दी। जिस लैब से टेस्ट कराया, वहां से भी सूचना भेजी गई हाेगी। काेराेना की चाैथी लहर बीतने के बाद अब जबकि एच1 एन1 का संक्रमण फैल रहा है और सतर्क रहने की सूचना दी जा रही है, तब यह घटना अपने आप में चिंता का कारण है। इधर काेरबा सीएमएचओ डाॅ. एसएन केसरी के मुताबिक काेविड पाॅजिटिव से माैत के बाद शहर में लाकर शव के अंतिम संस्कार करने की सूचना विभागीय रूप से नहीं मिली है। इस संबंध में शाम काे फाेन से जानकारी मिलने पर काेविड नाेडल अधिकारी डाॅ. पुष्पेश काे जानकारी लेने का निर्देश दिया है।