KORBA:फांसी के फंदे पर लटका मिला SECL कर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा,18 मार्च(वेदांत समाचार)। कुसमुंडा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मृतक SECL की गेवरा परियोजना में पदस्थ था।मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुचेना से लगभग दो किलोमीटर दूर दादरखार के खेत में परसा के पेड़ की टहनी पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान ग्राम कुचेना निवासी सुरेंद्र कंवर उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है।

वह SECL गेवरा में पदस्थ था। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पंहुची और मर्ग क़ायम कर जांच में जुट गई है। मौके पर पंहुचे नवपदस्थ कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया की घटना की सूचना मिली है, प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है, जांच उपरांत ही पूरे घटनाक्रम का स्पष्टीकरण दिया जा सकेगा।मृतक के भाई ने बताया की सुरेंद्र शराब पीने का आदि था,जब भी वेतन मिलता तो वह घर नहीं आता था,उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।