हेल्पलाइन नम्बर पर ग्यारह सौ लोगों की समस्याओं का समाधान

रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर सचिव प्रोफेसर व्ही.के.गोयल के आदेशानुसार हेल्पलाईन के टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर प्रातः 10ः30 से 05ः30 बजे तक निरन्तर विद्याार्थियों/ पालकों/शिक्षकों द्वारा अपनी समस्यायें एवं अनेक तरह के प्रश्न परीक्षार्थियों द्वारा पूछे जा रहें है।

हेल्पलाईन में आज कक्षा 12वीं राजनीति शास्त्र, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, क्राप प्रोडक्षन एण्ड हार्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एण्ड डिजाइनिंग, फिजियोलॉजी एण्ड फर्स्ट एड (शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा) विषय के लिए प्रथम पाली में  हरिप्रसाद जोशी,  नम्रता तिवारी, अर्पणा तिवारी, दिव्या ठाकुर एवं द्वितीय पाली में राजकुमार गेन्डे,भावना ठाकुर,  सुनीता पाण्डेय, सोमाबनिक, दीपा साखरकर, निशा सिंह, रेणुका यादव विषय विशेषज्ञों द्वारा विषय संबंधी सवालो के जवाब देते हुए समस्या का समाधान किया गया।

साथ ही मण्डल के उपसचिव जे. के. अग्रवाल के मार्गदर्षन में नोडल अधिकारी डॉ0 प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापक अलका दानी,  राजेन्द्र दुबे के सहयोग से विद्यार्थियों द्वारा रखी गई समस्याओं का  हेल्पलाईन के टोल फ्री नम्बर पर सोमवार तक लगभग ग्यारह सौ कॉल का  समाधान किया गया।