अभिनेता शीजान खान जेल से बाहर, मां और बहन हुए भावुक

मुंबई ,05 मार्च । अभिनेता शीजान खान जेल से रिहा हो गए हैं। 70 दिनों बाद शीजान जेल से बाहर आए। लेकिन उन्होंने मीडिया को कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उनकी बहन ने कहा कि वो 70 दिन जेल में बंद थे। 70 घंटे तो दे दीजिए हम अपनी बात रखेंगे। 

इस दौरान उनकी बहन और मां भावुक हो गए थे। सभी अभिनेता को गले  लगाकर रोते नजर आए। उसे 69वें दिन जमानत मिली थी। टीवी सीरियल अलीबाबा: दास्तान ए काबुल के अभिनेता शीजान खान को मुंबई के वसई कोर्ट ने जमानत दी थी। एडिशनल सेशन कोर्ट के जज आर डी देशपांडे ने शीजान खान को जमानत देते हुए एक लाख रुपए की सिक्योरिटी डिपॉजिट करने की बात कही थी। अभिनेता के वकील शरद राय के मुताबिक, शीजान को कई कारणों से कोर्ट ने जमानत दी है।

बता दें कि अभिनेत्री तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में शीजान को पुलिस ने दिसंबर 2022 में गिरफ्तार किया था। तुनिशा ने कथित रूप से शीजान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी। इसके बाद अभिनेत्री की मां ने तुनिशा के एक्स बॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे।