तेंदुए की खाल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार…

कांकेर ,02 मार्च  कांकेर पुलिस ने तेंदुआ खाल की तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तेंदुआ खाल बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में खात की कीमत 20 लाख रुपए है। थाना कांकेर और वन विभाग कांकेर की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की है।

पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, अविनाश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस एवं वन विभाग कांकेर की संयुक्त टीम ने तेंदुआ की खाल की तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वन्य जीव तेंदुआ की दो खाल भी जप्त की गई है। जब्त की गई तेंदुआ खाल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 20 लाख रुपए है।

यह भी पढ़े :-DURG : पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान/विदाई समारोह

गिरफ्तार आरोपी
रैतु राम कोर्राम पिता महगू राम उम्र 27 वर्ष निवासी पुंगारपाल थाना मर्दापाल जिला कोंडागांव।
तेजू राम कश्यप पिता मंजिया राम कश्यप उम्र 19 वर्ष निवासी तुमड़ीवाल थाना मर्दापाल जिला कोंडागांव।