शर्मनाक : नाबालिग बेटी को होटल में ले गई मां, फिर अपनी आंखों के सामने कराया रेप

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र के एक होटल में कथित तौर पर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी ने अपनी मां पर उसका दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है। किशोरी का आरोप है कि दुष्कर्म की वारदात के दौरान आरोपी युवक के साथ किशोरी की मां भी होटल के मौजूद थी, जो उसकी मदद कर रही थी। उसके साथ करीब छह महीने तक दुष्कर्म होता आ रहा है। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता परिवार के साथ न्यू अशोक नगर इलाके में रहती है। उसकी मां का टीवी से जुड़ा कुछ काम है। कई बार मां उसे रात में शूटिंग के लिए ले जाती थी। पिछले साल रक्षाबंधन पर मां-बेटी पटपड़गंज के होटल में गई थीं। वहां किशोरी की मां ने उसे एक युवक से मिलवाया। रात को तीनों एक ही कमरे में रुक गए। आरोप है कि वहां युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसमें उसकी मां ने भी आरोपी मदद की थी।

पिछले साल अगस्त से इस वर्ष जनवरी तक यह सिलसिला लगातार चलता रहा। इससे तंग आकर एक दिन पीड़िता ने अपने दादा को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस किशोरी की मां से पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने पर मामले का पता चल सकेगा।