Raipur News : प्रदेश में अभी मौसम रहेगा शुष्क : मौसम विभाग

रायपुर26 फरवरी  छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा बदलते ही अब गर्मी भी बढ़ने लगी है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई है। दोपहर की तपिश बढ़ने के साथ ही अब रात में भी गर्मी शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि अभी तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

शनिवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज धूप अब झुलसाने लगी है। वहीं, रात में ठंड कम हो गई है। प्रदेश भर में शनिवार को सबसे न्यूनतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एडब्ल्यूएस रायगढ़ 36.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में मौसम अभी शुष्क रहेगा। तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। गर्मी बढ़ते ही अब शहर के विभिन्ना क्षेत्रों में ठंडे पेय पदार्थों के दुकान भी खुल गए हैं। गन्नाा रस, नींबू पानी, जूस व शेक के संस्थानों में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।