पावर ब्लॉक : 24 को रद्द रहेगी इतवारी एक्सप्रेस, लेट रहेंगीं ये गाड़ियां…

रायपुर ,23 फरवरी  दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत लोटापहाड़-चक्रधरपुर सेक्शन के बीच लवल क्रॉसिंग नंबर 175 एवं किलोमीटर 320 / 27-28 पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर गर्डर लंचिंग का कार्य 24 फरवरी को सुबह 10 बजे 6 बजे तक किया जायेगा। इसके चलते 24 फरवरी को 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

वहीं 23 फरवरी को मुंबई से चलने वाली 12261 मुंबई –हावड़ा एक्सप्रेस मुंबई से 2 घंटे 45 मिनिट देरी से रवाना होगी। इसी दिन योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश –पूरी एक्सप्रेस दुर्ग से 1 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी। 24 फरवरी को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग –राजेंदनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग से 1 घंटे देरी से रवाना होगी।