कलेक्टर एवं CEO ने किया ‘रीपा’ गौठानों का निरीक्षण

कांकेर ,23 फरवरी । कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने गुरुवार को भानुप्रतापपुर एवं अंतागढ़ विकासखण्ड के गौठानों का निरीक्षण कर रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित करने के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं कृषि, पशुपालन एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों को आवष्यक दिषा-निर्देष दिये। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल के द्वारा अंतागढ़ विकासखण्ड के पोड़गांव एवं बुलावण्ड तथा भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के केंवटी, नरसिंहपुर एवं चिल्हाटी गौठान का निरीक्षण कर रीपा में किये जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली। रीपा के तहत् पोड़गांव के गौठान में फर्नीचर मार्ट, राईस मिल, वेल्डिंग एवं फेब्रिकेषन से संबंधित कार्य किया जाना प्रस्तावित किया गया है। प्रषिक्षण के लिए हॉल का निर्माण शुरू हो चुका है। कलेक्टर ने इस गौठान में सुकर पालन एवं सब्जी उत्पादन का कार्य करने के लिए महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों को प्रोत्साहित किया।

बुलावण्ड के गौठान में फ्लाई एष ब्रिक्स मैन्युफैक्चरिंग, गारमेंट, सोप एवं डिटर्जेंट मैन्युफैक्चरिंग के कार्य किये जायेंगे, जिसके लिए तैयारी की जा रही है। समूह की महिलाओं द्वारा इस गौठान में लेयर फार्मिंग का कार्य भी किया जा रहा है। ग्राम केंवटी के गौठान में पेवरब्लॉक कंट्रक्षन यूनिट, फेब्रिकेषन एवं मल्टीफीड (पशु आहार) निर्माण जैसी गतिविधियां संचालित की जायेगी। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने इस गौठान के महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा करते हुए उनके गतिविधियों की जानकारी ली तथा उन्हें समूह के सभी सदस्यों के घरों में बैठक करने, आमदनी बढ़ाने एवं बचत के लिए प्रोत्साहित किया। महिलाओं द्वारा गौठान में वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण एवं सब्जी की खेती करने की जानकारी दी गई। उनके द्वारा अपने गांव में पेयजल समस्या होने की जानकारी दिया गया, जिसे दूर करने के लिए कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने ग्राम नरसिंहपुर एवं चिल्हाटी के गौठान का भी निरीक्षण किया। नरसिंहपुर के गौठान में रीपा के तहत बांस एवं काष्ठ शिल्प, वनोपज प्रसंस्करण, आटा एवं दाल मिल स्थापित करने की जानकारी दी गई, जिसके लिए कार्यवाही किया जा रहा है। महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा गौठान में वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण करने, बकरी पालन करने एवं मछली पालन करने की जानकारी दिया गया। गौठान में संचालित दाल मिल के खराब होने पर उसे तत्काल सुधारने कृषि विभाग के उप संचालक को निर्देष दिये गये। मॉडल गौठान चिल्हाटी में महिला समूह के सदस्यों द्वारा लेयर फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन करने की जानकारी दिया।

कलेक्टर ने सभी महिलाओं को अपनी आय बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य करने की समझाईष दी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अंतागढ़ के.एस. पैकरा, कृषि विभाग के उप संचालक एन.के. नागेष, पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ. सत्यम मित्रा, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीरबल साहू, कृषि अभियांत्रिकी के सहायक कृषि अभियंता हरि देवांगन, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलम उईके एवं जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के अशोक ठाकुर उपस्थित थे।