बुधु भगत जयंती के अवसर पर देवार बैगा सम्मेलन संपन्न

बलरामपुर ,19 फरवरी । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर बुधु भगत जयंती के अवसर पर जनजाति गौरव समाज ऊपर घाट बरही क्षेत्र शंकरगढ़ विकासखंड जिला बलरामपुर में डीपाडीह कला सावत सरना में एक दिवसीय देवार बैगा सम्मेलन 17 फरवरी को संपन्न हुआ। सम्मलेन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सर्वप्रथम सामत सरना के मुख्य देवस्थान पर आए हुए सभी बजाज दीवार गुनिया लोगों के द्वारा पूजा अर्चन धूप दीप हवन कर प्रारंभ किया गया। इसके पश्चात भगवान हनुमान राम दरबार के छायाचित्र के समक्ष धूप दीप पुष्प हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामत सरना के बैगा भूखन राम ने की।

इस अवसर पर आसपास के क्षेत्र के समाज के प्रमुख लोग एवं प्रमुख  बैगा पंडा गुनिया ओझा सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। विशेष रुप से वर्तमान में धर्मांतरण का विषय चंगाई सभा का गांव में आयोजन इन सब बातों को लेकर के चिंता व्यक्त की। आने वाला समय में गांव गांव में समाज के लोगों के द्वारा जागरूकता को बढ़ावा एवं गांव के पुरखा देव ग्राम देव बड़ा देव महादेव गुड़ी घर में सामूहिक रूप से सप्ताह में माह में गांव के लोगों के द्वारा एकजुट होकर के पूजा पाठ गांव विकास की दृष्टि से संकल्प लिया गया। आने वाला समय में साल में एक बार इस प्रकार का आयोजन व सम्मेलन करने के लिए सभी ने सहमति दी।

यह भी पढ़े :-Porn Addiction : ज्यादा पोर्न देखना आपके लिए घातक, हो सकती हैं ये गंभीर समस्या

इस अवसर पर जनजाति गौरव समाज के प्रदेश महामंत्री राम लखन सिंह पैकरा ने कहा यह हमारा पुराना परंपरागत सांस्कृतिक विरासत  धर्म संस्कृति रीति रिवाज के बारे में सनातन संत समाज के संस्थापक गहिरा गुरुदेव महाराज, माता राजमोहिनी देवी, कार्तिक उरांव, वीरांगना महारानी दुर्गावती, क्रांतिकारी धरती आबा बिरसा मुंडा, वीर नारायण सिंह, जगदेव राम उरांव ने हम सभी के लिए मार्गदर्शन के रूप में प्रेरणा के रूप में जीवन को जिया है। हम सभी को भी उनके बताए हुए बनाए हुए मार्ग पर चलते रहने की सतत आवश्यकता है।

इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन जनजाति गौरव समाज के ऊपर घाट बरही क्षेत्र के अध्यक्ष बुधना राम के द्वारा एवं प्रस्तावना उद्बोधन संभागीय उपाध्यक्ष उमाशंकर भगत ने वीर बुधु भगत के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। जनजाति धर्म संस्कृति पर आधारित गीत सुखनंदन किसान द्वारा गाया गया। कार्यक्रम का संचालन संभागीय सचिव सहदेव भगत ने किया। जनजाति गौरव महिला समाज के अध्यक्ष श्रीमती शशि कला भगत ने महिला जागृति व महिला संगठन के बारे में बताया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जनजाति गौरव समाज के जिला अध्यक्ष रघुवीर भगत ने किया। इस अवसर पर संरक्षक प्रभु राम भगत ने भी अपने विचार प्रगट किए।  कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी देवार ओझा पंडा को भगवा गमछा श्रीफल से जनजाति गौरव समाज के पदाधिकारियों के द्वारा सम्मानित किया गया।