CG NEWS : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा... - vedantsamachar.in

CG NEWS : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव,28 जून (वेदांत समाचार)। जिले के कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों के दोनों ओर झाड़ियां फैल गई हैं। कई जगहों में झाड़ियां सड़क तक पहुंचने के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है। दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

झाड़ियों की कटाई कर सुरक्षित आवागमन सुविधा देने की मांग उठ रही है। यह नजारा, मोहड़, हल्दी, सिंगदई, भंवरमरा सड़क में देखा जा सकता है। मानसून पहुंच चुका है हालांकि अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। लेकिन बारिश से पहले स्कूल के उद्यानों को पौध रोपण करने के लिए तैयार करने की जरूरत है। जिले के कई स्कूलों के उद्यानों और परिसरों में अब तक पौधरोपण की तैयारी दिखाई नहीं दे रही। हर साल विद्यार्थियों की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है। शिक्षा विभाग से स्कूलों में पौधरोपण कराने की मांग की जा रही है।