'मेरी पोती मोदी जी को लड्डू खिलाती है…', सुनील शेट्टी ने नातिन इवारा को लेकर किया बड़ा खुलासा! - vedantsamachar.in

‘मेरी पोती मोदी जी को लड्डू खिलाती है…’, सुनील शेट्टी ने नातिन इवारा को लेकर किया बड़ा खुलासा!

मुंबई : बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। यह फिल्म थिएटर में रिलीज की जा चुकी है और दर्शकों का भी इसे जबरदस्त रिस्पांस देखने के लिए मिल रहा है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने अपनी नातिन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

मोदी को लड्डू खिलाती है सुनील शेट्टी की 15 महीने की नातिन सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी 15 महीने की नातिन इवारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी फैन है। अभिनेता ने यह भी बताया कि वह रोज सुबह उनकी तस्वीर को लड्डू खिलाती है। लेकिन आपको बताते चलें कि सुनील शेट्टी भी हमेशा से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े फैन रहे हैं और अक्सर वह उनकी तारीफ करते हुए भी नजर आ जाते हैं।

सुनील शेट्टी ने टाइम्स नाऊ के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा कि “मैंने हमेशा से ही कहा है कि मैं नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं किसी भी पार्टी की बात नहीं कर रहा हूं, मैं सिर्फ लीडर की बात कर रहा हूं। जो मुझ में जोश जगा देता है। मुझे जितना मेरे देश से प्यार है उतना ही उस व्यक्ति से प्यार है।” अभिनेता आगे बात करते हुए कहते हैं कि “मोदी जी में कुछ तो बात है। आप यकीन नहीं करोगे कि मेरी पोती 15 महीने की है। उसकी नैनी ने एक बार एयरपोर्ट पर उसे मोदी जी की तस्वीर दिखा दी थी। उसके बाद से ही वह हर रोज सुबह उठती है और उसके पास एक साई बाबा की बुक है। जिसमें मोदी जी की एक बड़ी सी तस्वीर लगी हुई है, वह उसे खोलती है। उसके बाद मोदी जी मोदी जी बोलती रहती है।”

सुनील शेट्टी ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि “मेरी पोती रोज गणपति जी के मूर्ति के पास जाती है और वहां से लड्डू लेकर आ जाती है। फिर वह मोदी जी को खिलाता है। ना तो मैंने कभी उसे ऐसा कुछ बोला है और ना ही उसकी मम्मी ने कुछ कहा है। ना फिर उसकी नैनी ने कुछ बोला। बस उसने मोदी जी की तस्वीर देखी थी और कुछ तो बात होगी, वो अकेली बच्ची नहीं है। हमने उसे आज तक एक शब्द नहीं कहा। लेकिन वह फिर भी मोदी जी कहती है। उनमें कुछ तो जादू जैसा है और मुझ पर उनका जादू तब शुरू हुआ था जब मैं पहली बार उनसे अहमदाबाद में मिला था। मैं वहां पर किसी काम के लिए गया था और यह साल 2010 के आसपास की बात है।”