दुर्ग,27 जून (वेदांत समाचार)। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 100 वर्ष पुराने DEO दफ्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आज दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित लगभग 100 वर्ष पुराने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सुशासन की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुदृढ़ आधारभूत संरचना के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
इसी क्रम में वर्षों पुराने इस भवन के स्थान पर शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। यह नवीन भवन शिक्षा प्रशासन को अधिक सुव्यवस्थित, प्रभावी, पारदर्शी एवं जनसुलभ बनाने के साथ-साथ जिले के लाखों विद्यार्थियों के हित में बेहतर शैक्षणिक प्रशासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

