Raipur News : महापौर ढेबर ने किया स्मार्ट टॉयलेट का लोकार्पण

रायपुर ,16 फरवरी  महापौर एजाज ढेबर ने गुरुवार को भाटागांव पानी टंकी और गुरुमुख सिंह नगर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवीन स्मार्ट टायलेट परिसर का लोकार्पण किया। इस दौरान नगर निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा व पार्षद उत्तम साहू सहित सामाजिक कार्यकर्ता व वार्ड वासी उपस्थित थे।

महापौर एजाज ढेबर ने सम्बंधित एजेंसी ग्रेसफुल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों को स्मार्ट टॉयलेट का कार्य योजना के तहत रायपुर शहर के कुल विभिन्न 18 स्थानों पर चयन के बाद आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्मार्ट टायलेट बनवाने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने नगर निवेश विभाग के उप अभियन्ता विकास साहू को स्मार्ट टायलेट योजना से सम्बंधित निर्माण और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़े :-Janjgir News : तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए धाराशिव के 50 श्रद्धालु….

योजना के तहत रायपुर शहर के विभिन्न 18 स्थानों पर स्मार्ट टायलेट बनाया जाना प्रस्तावित है। इसमें 6 स्थानों पर स्मार्ट टायलेट का लोकार्पण हो चुका है। इसके अतिरिक्त 5 अन्य स्थानों पर स्मार्ट टॉयलेट का विकास कार्य पूर्णता की अग्रसर है। इसमें एजेंसी ग्रेसफुल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न 18 स्थानों पर स्थल तय होने पर वहाँ निःशुल्क जनउपयोग हेतु स्मार्ट टॉयलेट का विकास किया जायेगा। इसमें आम जनों को एसी, टीवी आदि जनसुविधा का निःशुल्क उपयोग करने की व्यवस्था दी जाएगी। एजेंसी द्वारा 10 वर्षों तक स्मार्ट टॉयलेट का संधारण किया जायेगा।