श्वान ने बचाई सुरक्षाबलों की जान…

नारायणपुर,15 फरवरी  एक श्वान ने अपनी जान देकर सुरक्षाबलों की जान बचा ली। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने आईईडी प्लांट किया था। लेकिन श्वान ने उसमे ब्लास्ट कर जवानों को बचा लिया। ब्लास्ट में श्वान की मौत हो गई और 1 जवान घायल हुआ। लेकिन अगर श्वान आईईडी पर नहीं बैठता हो नुकसान भयानक होता।

दरअसल नारायणपुर जिले में बढ़ती नक्सलियों गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार की सुबह धनोरा थाना से गस्त सर्च अभियान के लिए निकले। इधर नक्सलियों ने जवानों ने जवानों को उड़ाने के लिए आईईडी प्लांट किया था।

इससे पहले कि जवान इसकी चपेट में आते जवानों के आगे चल रहे एक स्थानीय श्वान ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। श्वान पहले तो उस आईईडी के ऊपर जाकर बैठ गया और उसके उठते ही वहां ब्लास्ट हो गया। इस घटना में आइटीबीपी 29 बटालियन के एक जवान घायल भी हो गया। उनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। बता दें कि छोटेडोंगर के भाजपा नेता सागर साहू की हत्या के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।