रायपुर ,15 फरवरी । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुर्रा भट्टी लोधीपारा गुढियारी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सनकी प्रेमी ने दोगुनी उम्र की प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला शादीशुदा थी। उसके दो बच्चे हैं। यह मामला गुढियारी थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार आरोपित 22 वर्षीय मोहम्मद सुलतान और 42 वर्षीय महिला इमराना एक ही बिरयानी सेंटर में दो ढाई साल पहले मिले थे, जहां दोनों के बीच आपस में बातचीत शुरू हुई और बातचीत के बाद दोनों में प्रेम प्रसंग चला। इसके बाद बुधवार सुबह युवक महिला के घर पहुंचा और वह उससे पुराने पैसे की बात करने लगा। युवक का कहना था कि वह 8 महीने से खुद का बिरयानी सेंटर चला रहा था जिसमें उसको नुकसान हुआ है, कुछ पैसे दे दे। इसी बात पर दोनों के विवाद हुआ।
यह भी पढ़े :-Janjgir News : अब तक अटका बहुप्रीक्षित पुल निर्माण का काम, पूर्णता पर संदेह
दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में प्रेमी ने प्रेमिका का सिर दीवार में पटक दिया। इसके बाद तकिए से उसके मुंह को दबाकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला की दो बच्चे हैं। मृतक महिला बेटी के लिए शादी की बात करने कुछ दिन पहले वह उत्तर प्रदेश गई हुई थी। वहीं पति नारायणपुर में लगे मावली मेले में बच्ची के साथ गया हुआ है। आगे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।