Raipur News : खंडहर मकान में मिला महिला का कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर ,15 फरवरी । प्रदेश की राजधानी रायपुरके तेलीबांधा स्थित मिनोचा पेट्रोल पंप के पास एक खंडहर मकान में अज्ञात महिला का कंकाल मिला है। महिला का कंकाल मिलने से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना थाने में दी। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। 

पुलिस ने बताया कि शव का मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण सामने आ पाएगा। वहीं कंकाल की पहचान के लिए डीएन के लिए भी भेजा जा सकता है। अज्ञात महिला का कंकाल डेढ़ से दो महीना पुराना लग रहा है। अभी कुछ कहना संभव नहीं है। शुरुआती जांच में केवल महिला का कंकाल है यह स्पष्ट हो सका है। इसके ऊपर कपड़ा ढंका हुआ है।

पुलिस के अनुसार जिले के सभी थाने में दो से तीन महीने में गुम इंसानों की जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। वहीं आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि वह महिला आखिरी बार वहां आस-पास कब और किसके साथ देखी गई थी।

यह भी पढ़े :-WPL 2023 : महिला प्रीमियर लीग में RCB की मेंटर बनीं सानिया मिर्जा…..

जिस मकान में महिला का कंकाल मिला है वह पूरी तरह से खंडहर है। वर्षों से वहां कोई नहीं रहता। आस-पास से जब लोग गुजरे तो उन्हें बदबू आई। पास जाकर देखा तो वह कंकाल था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एफएसएल टीम को सूचना दी। वहां से जरूरी सामान जब्त कर लिया गया है। फारेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।