CG NEWS : डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल में 28 जून को पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल उपलब्ध, पंजीयन शुरू... - vedantsamachar.in

CG NEWS : डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल में 28 जून को पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल उपलब्ध, पंजीयन शुरू…

रायगढ़,27 जून (वेदांत समाचार)। रायगढ़ शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के उन मरीजों के लिए राहतभरी खबर है, जो लंबे समय से पेट, गैस, एसिडिटी, सीने में जलन या लिवर संबंधी बीमारी से परेशान हैं। ऐसे मरीजों को अब इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गौशाला रोड स्थित आर.एल. हॉस्पिटल में रविवार, 28 जून को पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल मरीजों का परीक्षण, परामर्श और उपचार करेंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. संजय अग्रवाल दोपहर 11 बजे से शाम 3 बजे तक अस्पताल में उपलब्ध रहेंगे।

इस दौरान रायगढ़ शहर के अलावा खरसिया, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, लैलूंगा, तमनार, पुसौर, सारंगढ़ तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज भी अपनी जांच और उपचार करा सकेंगे। डॉ. संजय अग्रवाल पेट एवं पाचन तंत्र से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का इलाज करते हैं। यदि किसी मरीज को लंबे समय से गैस, एसिडिटी, सीने में जलन, पेट दर्द, पेट में भारीपन, जी मिचलाना, भोजन या पानी निगलने में परेशानी, बार-बार उल्टी, पीलिया, हेपेटाइटिस, फैटी लिवर, शराबजनित लिवर रोग, पित्त की थैली या पित्तनली में पथरी, पेट में पानी भरना, खून की उल्टी, पेट या आंत से जुड़ी गंभीर समस्या अथवा लिवर संबंधी कोई बीमारी है, तो वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जांच और परामर्श की पूरी व्यवस्था की गई है। अधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए मरीजों से पहले ही पंजीयन कराने की अपील की गई है, ताकि उन्हें लंबा इंतजार न करना पड़े। इच्छुक मरीज अस्पताल के मोबाइल नंबर 9179618171 पर संपर्क कर अपना अग्रिम पंजीयन करा सकते हैं। आर.एल. हॉस्पिटल प्रबंधन ने जिले और आसपास के ग्रामीण अंचलों के मरीजों से समय पर जांच कराने की अपील करते हुए कहा है कि पेट और लिवर संबंधी बीमारियों को नजरअंदाज करना कई बार गंभीर रूप ले सकता है। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सक से समय रहते परामर्श लेना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा।