जमीन विवाद के चलते एक युवक ने 55 साल की महिला की कर दी हत्या, मौके पर ही हुई मौत…आरोपी फरार….

जगदलपुर,14 फरवरी । बस्तर जिले के एक गांव में जमीन विवाद के चलते एक युवक ने 55 साल की महिला की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, महिला अपने घर के आंगन में कुछ काम कर रही थी। इसी बीच गांव का ही रहने वाला एक युवक घर में घुसा और पीछे से महिला पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। मामला जिले के करपावंड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बेलकुटी करहाभाटा में वारदात हुई है। इस गांव की रहने वाली महिला बासमती (55) का गांव के ही मनुराम कश्यप के साथ पिछले कई सालों से जमीन विवाद चल रहा था। एक दो दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। ऐसा बताया जा रहा है कि, मनुराम ने पहले भी बासमती को जान से मारने की धमकी दी थी। मंगलवार को मौका पाकर अचानक घर में घुस गया। आंगन में काम कर रही बासमती पर कुल्हाड़ी से पीछे से 3 बार वार किए।जिससे महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़े :-4428 पदों के भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 16 फरवरी को, वेतनमान कार्यानुसार कमीशन एवं 9500 से 13000 प्रतिमाह निर्धारित किया

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। इधर, महिला की चीख सुनकर परिजन बाहर आए। जिन्होंने मनुराम को भागते हुए भी देखा था। इस बात की जानकारी गांव के अन्य ग्रामीणों को भी दी गई। जिसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव का पोस्टमार्टम करने के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।