संदिग्ध अवस्था में मिला पत्रकार की बेटी का शव, इलाके में सनसनी…

जांजगीर-चांपा ,13 फरवरी  जांजगीर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक़ यह एक युवती का शव उसके घर पर बरामद हुआ है। मृतिका का नाम इशिका शर्मा हैं। इशिका के पिता भी पत्रकार हैं। पुलिस के अनुसार इशिका का शव उसके घर से ही संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया हैं।

यह भी पढ़े :-Raipur News : गांजा तस्करी करते उत्तर प्रदेश का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर नंदलाल राम गिरफ्तार

बताया जा रहा हैं की मृतिका इशिका किसी यूट्यूब चैनल के लिए काम करती थी। बहरहाल पुलिस ने लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया हैं। घटनास्थल पर जांजगीर जिले के एसपी विजय अग्रवाल भी सदल बल पहुँच चुके है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं।