BREAKING:जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए करंट प्रवाहित तार में फंसकर दो भैंसों की मौत 

कोरबा,13 फरवरी(वेदांत समाचार)।कटघोरा वन मंडल के चैतमा रेंज में जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए करंट प्रवाहित तार में फंसकर दो भैंसों की मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम कांजीपानी निवासी जय लाल पिता सोमनाथ के 2 भैंस जंगल में चरने के लिए गए थे। चरते हुए जंगल के भीतर चले गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। भैंस को ढूंढते हुए जब जय लाल जंगल पहुंचा दो दोनों भैंस मृत पड़े मिले और तार में फंसे हुए थे। इस तरह की घटना क्षेत्र में पहले भी हो चुकी है। हिरण और जंगली सूअर का शिकार करने के लिए करंट प्रवाहित तार को बिछा देते हैं। इस घटना की सूचना अभी तक वन विभाग और पुलिस को नहीं दी गई है। फिलहाल मामले में विभाग कार्रवाई कर रही है।