पुतिन के खिलाफ यूक्रेन और फ्रांस ने मिलाया हाथ

पेरिस ,11 फरवरी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने 8 फरवरी को देर रात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। इसके बाद वो गुरुवार को यूरोप की सबसे बड़ी संसद ईयू की पार्लियामेंट में भाषण देने के लिए जेलेंस्की को अपने साथ प्लेन से लेकर गए। इन दोनों घटनाओं के अगले ही दिन शुक्रवार को मैक्रों ने कहा, मैं पुतिन को दिया फ्रांस का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान छीन सकता हूं। बस उसके लिए सही समय का इंतजार कर रहा हूं।

यह भी पढ़े :-Adani के लिए Good News, इन दो कंपनी से हटा NSE का सख्त पहरा

दरअसल यूक्रेन जंग से काफी समय पहले साल 2006 में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक्स चिराक ने पुतिन को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान लीजन ऑफ ऑनर दिया था। जंग के बाद से फ्रांस के लोग इसे पुतिन से वापस लेने की मांग कर रहे हैं। राष्ट्रपति मैक्रों ने 2017 में हॉलीवुड डायरेक्टर हार्वे वींस्टीन से लीजन ऑफ ऑनर सम्मान वापस ले लिया था। दरअसल, हार्वे वींस्टीन पर मी टू मूवमेंट के दौरान सेक्शुअल मिसबिहेवियर के आरोप लगे थे। जिसके बाद ये फैसला लिया गया था। वहीं हार्वे वींस्टीन अकेले ऐसे इंसान नहीं है जिनसे ये सम्मान वापस लिया गया हो। मशहूर अमेरिकी साइकलिस्ट लैंस आर्मस्ट्रोंग से भी लीजन ऑफ ऑनर का सम्मान छीना गया था। उन पर ड्रग्स लेकर साइकिलिंग करने के आरोप लग चुके हैं।